फिर महंगा हुआ डीजल, दिल्ली में 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 81.64 रुपए प्रति लीटर बिक रहा डीजल

डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। आज फिर तेल कंपनियों ने डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। राजधानी दिल्ली में डीजल आज 12 पैसे महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के साथ राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 81.64 रुपए प्रति लीटर हो गई है। हालांकि आज भी पेट्रोल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। वह 80.43 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।


पेट्रोल की कीमत स्थिर लेकिन डीजल के दाममें लगी आग
शनिवार को भी डीजल 17 पैसे वहीं 3 दिन पहले डीजल 13 पैसे महंगा किया गया था। इसके पहले सोमवार को डीजल की कीमत 11 पैसे बढ़ी थी। रविवार को भी सिर्फ डीजल ही, 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। पेट्रोल की बात करें तो इसमें पिछले 21दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसकी कीमत में आखिरी बार 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। लेकिन डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल/रुपएलीटर डीजल/रुपए लीटर
दिल्ली 80.43 81.64
मुंबई 87.19 79.83
चेन्नई 83.63 78.60
कोलकाता 82.10 76.77
इंदौर 88.18 81.09
भोपाल 88.08

81.01

पटना 83.31 78.49
रांची 80.29 77.50

रोजानासुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Petrol- Diesel Rate Hike ; Petrol ; Diesel ; Fuel Rate Hike ; Diesel became expensive again, increasing by 12 paise per liter in Delhi, diesel being sold at Rs 81.62 per liter


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DZCoJE

Post a Comment

0 Comments